Manager's message
बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brijendra Pratap Singh)
प्रबन्धक की कलम से
सी. पी. टी. एन. इंटर कॉलेज क्षेत्र की गरिमा तभी सम्भव है, जब छात्र सुसंस्कृत एवं अनुशासनबद्ध हों | सभी छात्रों से यही अपेक्षा है| हम स्वअनुशासन में विश्वास रखतें हैं | इसी परिपेक्ष्य में सी. पी. टी. एन. इंटर कॉलेज में चरित्र निर्माण एवं नियम सयंम पर विशेष बल दिया जाता है |
आधुनिक परिवेश से आप सभी लोग अच्छी तरह से परिचित हैं| इसी परिवेश को सौहार्दपूर्ण एवं आदर्श बनाने के लिये सी. पी. टी. एन. इंटर कॉलेज प्रेरणाश्रोत है | जहाँ आप निरन्तर उद्देश्यपूर्ण परिश्रम करके अपने सुखद भविष्य को रचनात्मक द्रष्टि से पूर्ण कर सकते हैं| सी. पी. टी. एन. इंटर कॉलेजकी सुचिता आपके आचरण से जुड़ीं हैं | जहाँ गुरुजन आपको प्रेरणा, परामर्श एवं प्रोत्साहन देते हुए आपका पथ प्रदर्शन करते हैं|
हम आशा करते हैं की आप शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त कर, कर्तव्यपरायणता से युक्त होकर परिवार एवं समाज की उन्नति में भी सहायक होंगे | सी. पी. टी. एन. इंटर कॉलेज शिक्षा की द्रष्टि से तो आदर्श है ही, इसके अतिरिक्त यह अनुशासन, चरित्र एवं नैतिक मूल्यों के सर्वागीण विकास पर बल देता है|